पांच साल बाद भारती आर्या फिर दे रही लोगों को शुभकामनाएं
छतरपुर। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बंगरा ब्लॉक की अध्यक्ष भारती आर्या पांच साल बाद फिर लोगों को त्यौहारों की शुभकामनाएं देने निकल पड़ी हैं। पांच साल पहले भी उन्होंने छतरपुर-टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं दी थीं।
दरअसल लोकसभा के चुनाव नजदीक आ गए हैं और छतरपुर-टीकमगढ़ लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। भारती आर्या यहां से टिकिट की दावेदार बताई जा रही हैं, पांच साल पहले भी उन्होंने अपनी दाबेदारी पेश की थी पर सहज, सरल, मिलनसार छवि के धनी केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार की दावेदारी के सामने भारती आर्या की दावेदारी हवा में उड़ गई थी। टिकिट न मिलने से निराश भारती आर्या ने पांच साल तक छतरपुर टीकमगढ़ क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं देना तो दूर उनका हाल-चाल जानना भी उचित नहीं समझा और अब पांच साल बाद अचानक पूरे क्षेत्र में उनके द्वारा लगवाए गए शुभकामनाओं के होर्डिंग चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोगों को उम्मीद है कि इस बार फिर वे निराश होंगी और पांच साल के लिए उत्तर प्रदेश चली जाएंगी। हालांकि पिछली बार भी संगठन के द्वारा उन्हें कोई तबज्जो नहीं दी गई थी इस बार भी संगठन में उनकी कोई पूंछ परख नहीं है फिर भी वे होर्डिंगों के माध्यम से संगठन में अपनी पैठ बनाने का प्रयास करने में जुटी हुई हैं।
