12/12/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

आठ साल से लंबित लवकुशनगर वाईपास की स्वीकृति बड़ी उपलब्ध-अरविंद पटैरिया

Oplus_16908288

छतरपुर।
जनता की सेवा का संकल्प लेकर राजनीति में आए राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया का दो साल का कार्यकाल काफी उपलब्धियों भरा रहा है। श्री पटैरिया खुद कहते हैं कि 8 साल से लंबित पड़े लवकुशनगर वाईपास को स्वीकृत कराने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ करा देना उनकी बड़ी उपब्धि है। इसके अलावा खजुराहो और राजनगर में सीबर लाइन प्रोजेक्ट शुरू कराना भी पर्यटन नगरी खजुराहो के लिए अच्छा काम है। अपने दो साल के सफलतम् कार्यकाल पर एक साक्षात्कार के दौरान वे कहते हैं कि उन्होंने यह साबित करके दिखाया है की राजनीति केवल महलों से नहीं चलती बल्कि एक सामान्य परिवार का व्यक्ति भी राजनीति में आकर अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के वलबूते जनता की सेवा कर सकता है।
राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया ने बताया कि राजनगर क्षेत्र में वर्षों से ठोस और मजबूत विकास कार्य नहीं हुए थे। यहां सडक़ों की स्थिति काफी खराब थी। उन्होंने अपने दो साल के कार्यकाल में लगभग 100 करोड़ की लागत से 26 सडक़ों का निर्माण कार्य स्वीकृत करवाया। जिनमें सत्ती की मढिय़ा राजनगर से रनेहफॅाल, बम्हौरी तिराहा से थुराटी ठाकुरपुरवा, मुख्यमार्ग खजवा से किरवापुरवा, देवनगर से मुडवारा, पीरा से सदाफल, लक्ष्मणपुरा से भितरिया, दौनी से गऊआपुरवा, मऊमसनियां से धवाड़, हंसपुरा से चरणपादुका, संजय नगर से झिन्ना, रामूपुरा से रेखा सुमेरी, चौबर से जमुनिया, विक्रमपुर से स्टेशनपुरवा, जीरोचेन मेन रोड से नांद पचलोरनपुरवार, तालगाँव से भैरा, बमनौरा से दतला पहाड़ के नीचे से महिलवार घोषी मार्ग, कर्री से दरम्दापुरवा, टहनगा से पीरा, मुड़वारा से बम्हौरीपुरवा, किशनपुरा से थुराटी, नयागाँव से पिपरटोला, नंदलालपुरा, राजनगर मुख्यमार्ग से दस्युपुरवा और बगमऊ से सांईराम कॉलौनी लवकुशनगर प्रमुख है। उन्होंने बताया कि सडक़ों के अलावा लगभग 150 एकड़ क्षेत्र में वृहद स्तर का गौ अभ्यारण भी स्वीकृत कराया गया है। जब उनसे पूछा गया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपकी क्या उपलब्धियां रहीं तो उन्होंने बताया कि 1134 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से सिविल अस्पताल लवकुशनगर का निर्माण कार्य कराया गया है। इसके अलावा 159 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 71 करोड़ की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र पहरा, 65 लाख रूपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा, तिलौंहा, पीरा एवं हरद्वार उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है। छतरपुर जिले की राजनीति में अपना एक अहम् स्थान बनाने वाले अरविंद पटैरिया ने बताया कि 15 करोड़ की लागत से राजनगर में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम का निर्माण कार्य स्वीकृत कराया गया है और 55 करोड़ की लागत से लवकुशनगर का वाईपास मार्ग भी अब जल्द ही बनकर तैयार होगा। इसके अलावा राजनगर में एक आईटीआई कॉलेज की स्थापना का काम भी श्री पटैरिया के कार्यकाल में ही स्वीकृत हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अद्योसंरचना मद से उनकी पहल पर 6 करोड़ रूपए की लागत से कुल 32 निर्माण कार्य स्वीकृत कराए गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में संदीपनी मॉडल स्कूल खजुराहो के लिए नवीन भवन को स्वीकृति प्रदान की गई है यह भवन शीघ्र ही 28 करोड़ रूपए की लागत से बनकर तैयार होगा। उन्होंने बताया कि राजनगर विधानसभा क्षेत्र में इसके अलावा भी कई ऐसे निर्माण कार्य है जो उनके कार्यकाल में न सिर्फ स्वीकृत हुए बल्कि शीघ्र ही पूर्ण आकार लेने जा रहे हैं।
गौरतलब हो कि राजनगर विधानसभा क्षेत्र में लम्बे समय तक जो विधायक रहे वह सत्ता पक्ष से नहंी थे जिस कारण इस क्षेत्र की कई ऐसी जटिल समस्याएं थीं जिनका निराकरण वर्षों से लंबित था। अरविंद पटैरिया ने विधायक बनते ही सबसे पहले उन्हीं कामों को अपनी प्राथमिकता में लिया जिनकी मांग जनता के द्वारा लगातार उठाई जा रही थी। अभी श्री पटैरिया का तीन साल का कार्यकाल शेष है। निश्चित् रूप से आने वाले समय में भी इस क्षेत्र में विकास के और भी कई आयाम लिखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *