12/08/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

सगाई समारोह का खाना खाने से 33 लोगों को हुआ फूड पॉइजनिंग

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखननगर के डोव झिरना गांव में एक सगाई समारोह के दौरान भोजन करने से लगभग 33 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी मरीजों का ईलाज माखननगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। कहा जा रहा है की सगाई समाहरोह में पूरी और सब्जी में कोई खराबी होने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है।

जानकारी के अनुसार माखननगर जनपद के गांव डोव झिरना में एक आदिवासी परिवार में सगाई समारोह का आयोजन था। शनिवार रात भोजन का कार्यक्रम रखा गया था। भोजन में पूरी सब्जी सहित मिठाई शामिल थी। यहां लगभग 60 लोगों ने खाना खाया जिसमें से करीब 33 लोगों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हो गई। फूड पॉइजनिंग के चलते उल्टी दस्त के शिकार हुए मरीजों को माखननगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं दो मरीजों की हालत गंभीर अवस्था मे होने पर उन्हें नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक माखन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों की स्थिति सामान्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *