सच्ची सेवा की मिसाल बनीं एएनएम रमा धूरिया, कलेक्टर श्री जी.आर. ने की सराहना
छतरपुर। सेवा रूपी भाव से परिपूर्ण ये कहानी है रमा धूरिया की। जो छतरपुर जिले के बक्सवाहा में बम्होरी उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के पद पर पदस्थ हैं। जिले के कलेक्टर संदीप जी.आर. ने विगत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समीक्षा के दौरान श्रीमती धूरिया के कार्यों की सराहना की गई। श्रीमती धूरिया ने बताया की वह उप स्वास्थ्य केन्द्र बम्होरी में 2010 से पदस्थ हैं। स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 8 गांव आते हैं, जिनमें लगभग 8 हजार से अधिक की आबादी है। उन्होंने बताया की केंद्र पर उनके द्वारा हर माह 25-30 गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी की जाती है। साथ ही वह टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं की एएनसी की जांच भी करती हैं। उन्होंने कहा स्टाफ का पूरा सहयोग मिलता है। जो हाई रिस्क महिलाएं होती हैं उन्हें ही बक्सवाहा स्वास्थ्य केंद्र भेजते हैं। श्रीमती रमा धूरिया ने अपने दायित्व के निर्वहन में सच्ची सेवा की मिसाल पेश की है।
