12/07/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

शोभा देवी समिति क़ी अनोखी पहल दर्शना वृद्ध आश्रम में हुआ अपनों से अपनों का मिलन

नौगांव एसडीओपी ने वृद्धाश्रम में मनाया अपना जन्मदिन
छतरपुर /नौगांव क़ी समाज सेवी संस्था शोभा देवी समिति ने रविवार को एक अनूठी पहल करते हुए छतरपुर स्थिति दर्शना वृद्ध आश्रम में अपनों से अपनों का मिलन करवाया | इसी कार्यक्रम के साथ नौगांव एस डी ओ पी अमित मेश्राम ने अपना 33 वा जन्मदिन मनाया | कार्यक्रम में सीएसपी अरुण सोनी, कोतवाली टी आई अरविन्द सिंह दाँगी, सिविल लाईन टी आई सतीश सिंह, नौगांव टी आई वाल्मीक चौबे बरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रतीक खरे, दर्शना महिला कल्याण समिति क़ी सचिव श्रीमति प्रभा वेदय, शोभा देवी समिति क़ी अध्यक्ष तृप्ती कठेल, राजेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे |
सेकड़ो अनाथ बेटियों का पालन पोषण करने बाली दीदी माँ के नाम से मशहूर तृप्ती कठिल क़ी पहल पर अपनों से अपनों का मिलन करवाया गया | शोभा देवी समिति नौगांव में जो अनाथ बेटियां पल रही है उन्हें हमेशा अपनों क़ी कमी महसूस होती है तो बही दर्शना वृद्ध आश्रम में एकाकी जीवन बिता रहे ब्रद्ध जनो को बच्चों क़ी कमी शालती रहती है | शोभा देवी समिति क़ी अध्यक्ष तृप्ति कठेल ने इसी कमी को पूरा करने के उदेश्य से एक मार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर अपनों से अपनों का मिलन करवाया | जब शोभा देबी समिति क़ी बच्चियां वृद्ध आश्रम में एकाकी जीवन बिता रहे ब्रद्धजनों से मिली तो ऐसा लगा जैसे वर्षो से बिछड़े अपनों से अपने मिल गये हो | सभी ने हिल-मिल कर एक साथ खाना खाया और भजन गाये,इसी मोके पर नौगांव एस डी ओ पी अमित मेश्राम ने अनाथ बच्चों और वे सहारा वृद्धजनो के साथ केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *