12/12/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

प्रशासन ने की कार्रवाई, आरोपियों के अवैध पक्के निर्माण पर चलाई JCB

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश में माफियाओं का आतंक बढ़ते जा रहा है। ताजा मामला नर्मदापुरम जिले का है, जहां पांजराकलां ग्राम में दो दिन पूर्व अवैध रेत परिवहन करने वाले आरोपियों द्वारा प्रशासन की टीम पर पथराव किया था। इस घटना में एक प्राइवेट ट्रैक्टर चालक पत्थर लगने से घायल हो गया था। वहीं मामले को लेकर एसडीएम पुलिस बल के साथ ग्राम पहुंचे और आरोपियों के अवैध पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया।

दरअसल, नर्मदापुरम के पांजरा कलां ग्राम में आज सुबह राजस्व की टीम जेसीबी लेकर पहुंची। जहां मयंक निमोद एवं सोनू निमोद का शासकीय जमीन पर बने अवैध पक्के निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। बतादें कि, दोनों आरोपियों ने दो दिन पूर्व नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान एवं खनिज टीम पर पथराव किया है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ देहात पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

जिसके बाद आज एसडीएम आशीष पांडे द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके अवैध पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया। इस सबंध में एसडीएम ने बताया कि दो दिन पूर्व पांजरा कलां में प्रशासन की टीम पहुंची थी। टीम द्वारा एक अवैध रेत से भरी ट्रॉली को पलड़ा था। उसी दौरान टीम पर सोनू और मयंक ने पथराव किया था। थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। आज शासकीय जमीन पर बने उनके पांजराकलां ग्राम में पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ने की कार्रवाई की गई है। बतादें कि इस कार्रवाई में 50 लोग शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *