12/12/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

अब नहीं पड़ेगी धरना प्रदर्शन की जरूरत! मोहन के मुख्यमंत्री बनने पर उच्च शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में खुशी

इंदौर। डॉ मोहन यादव के मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कर्मचारियों ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर खुशी मनाई। दरअसल, सातवां वेतनमान पेंशन जैसी मांगें जल्द पूरी होने की कर्मचारियों की संभावनाएं बढ़ गई है।

अब हमारी मांगों के लिए हमें धरना प्रदर्शन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके मोहन यादव से हम वाकिफ है, उनकी कार्यशैली अनोखी है। जिससे हम काफी खुश रहे हैं। हमारी पुरानी मांग को भी उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए मोहन यादव ने पूरी की है, लेकिन अब जो बची हुई मांगे हैं वह भी उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद जल्द पूरी होने की संभावनाएं बढ़ गई है।

हमारी एक मुख्य मांग है कि सातवें वेतनमान में पेंशन लागू की जाए। इसके साथ कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग है। हमें लगता है कि ये मांगें अब जल्द पूरी हो जाएगी। इसके लिए हमें धरना प्रदर्शन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *