नए CM के साथ नई ब्यूरोक्रेसी: होंगे बड़े बदलाव
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी सरकार बनाई है। हालांकि इस बार शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं हैं। पार्टी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री के पद पर काबिज किया है। वहीं प्रदेश में नए सीएम के साथ ही नई ब्यूरोक्रेसी भी होगी। कई बड़े अधिकारी कुछ महीनों बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। जिसके बाद उनकी जगह नए अधिकारियों को जिम्मेदारी देने पर चर्चा की जा सकती है।
नवनियुक्त सीएस वीणा राणा का तीन माह बाद रिटायरमेंट है। वहीं डीजीपी सुधीर सक्सेना की सेवानिवृत्ति मार्च 2024 में है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण के बाद सीएस और डीजीपी के नाम पर विचार मंथन हो सकता है। मुख्य सचिव वीरा राणा के प्रमुख सचिव बदले जाएंगे। साथ ही सीएम के स्टाफ में भी बदलाव होगा।
लोकसभा चुनाव के पहले ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। मुख्य सचिव की रेस में सीनियर आईएएस अनुराग जैन, मोहम्मद सुलेमान, जेएन कंसोटिया, डॉ राजेश राजोरिया और एसएन मिश्रा आगे हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और विवेक पोरवाल को भी नई जिम्मेदारी मिलेगी। बता दें कि सरकार ने कुछ दिनों पहले ही वीरा राणा को मुख्य सचिव बनाया है।
