12/12/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

अब ये होगा शिवराज सिंह का नया ठिकाना

भोपाल। मध्य प्रदेश को मोहन यादव के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया है। सोमवार को विधायक दल की बैठक के बाद मोहन यादव के नाम का एलान हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को जाकर अपना इस्तीफा दे दिया। बुधवार को मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

वहीं अब शिवराज सिंह चौहान का ठिकाना भी बदल गया है। उनका नया पता अब लिंक रोड नंबर-1 स्थित 74 बंगले का B-8 होगा। इस बंगले में साज सज्जा और निर्माण कार्य एक साल पहले पूरे कर लिए गए है। इसके साथ वाले बंगले को की दीवार को तोड़कर उसे भी मिला लिया गया है।

शिवराज सिंह चौहान को 74 बंगला स्थित बी-8 बंगला 2005 में सांसद बनने पर अलॉट हुआ था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद से वह 2018 तक श्यामला हिल्स पर ही रह रहे थे। इस बीच कांग्रेस की सरकार बनने पर वह अपने बी-8 बंगले में शिफ्ट हो गए थे। 2020 में दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर श्यामला हिल्स पर ही रह रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *