10/16/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के शूटरों को डिडवाना से सुजानगढ़ छोड़ने वाला ड्राइवर आया सामने

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद हत्यारे बस से कुचामन से डीडवाना पहुंचे थे। यहां से आरोपी किराए की कार लेकर सुजानगढ़ गए थे। शूटरों को सुजानगढ़ तक छोड़ने वाला ड्राइवर भी सामने आया है।

जयपुर में गोगामेड़ी की हत्या करने के बाद दोनों शूटर पहले कुचामन पहुंचे, उसके बाद बस में सवार होकर डीडवाना पहुंचे, जहां से वो गाड़ी किराए पर लेकर सुजानगढ़ रवाना हो गए। जहां से दिल्ली जाने वाली एक निजी बस में सवार होकर फरार हो गए।

कार के चालक ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं थी कि वो शूटर थे। अगले दिन वॉट्सऐप पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का वीडियो देखा। वीडियो देखते ही मैं पहचान गया कि ये वहीं लड़के हैं, जिन्हें मैं सुजानगढ़ छोड़कर आया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.