12/11/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

दिग्विजय के गढ़ में CM शिवराज का दौरा

भोपाल के बाद दिल्ली में हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस, RSS का तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन, राजधानी के कई इलाकों में रहेगी बिजली गुल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद हारी सीटों के दौरों और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। शुक्रवार को शिवराज राघौगढ़ जाएंगे। राघौगढ़ एकमात्र ऐसी विधानसभा सीट है, जहां कांग्रेस पांच बार से चुनाव जीत रही है। इस सीट पर कांग्रेस 1977 से काबिज है। इस बार राघौगढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी हीरेंद्र सिंह बंटी कांग्रेस प्रत्याशी और दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह से 4505 वोटों से हारे। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को राघौगढ़ में जाकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे।

भोपाल के बाद अब दिल्ली में हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हुई करारी हार के बाद कांग्रेस अब मंथन कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस आज दिल्ली में बैठक बुलाई है। पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर तीन बजे से बैठक आयोजित होगी। बैठक में हार के कारणों की समीक्षा होगी, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व और राज्यों के दिग्गज फेस-टू-फेस चर्चा करेंग।

कांग्रेस की इस बैठक में राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ कमलनाथ शामिल होंगे। इसके अलावा सोनिया गांधी भी बैठक में शामिल हो सकती हैं। मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस महज 66 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इस बैठक में चर्चा हो सकती है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन शाजापुर में आज (शुक्रवार) से शुरुआत होगी। आयोजन दुपाड़ा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रखा गया है। सम्मेलन में संपूर्ण मालवा प्रांत के खंड/नगर, जिला, विभाग एवं प्रांत के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। इसमें कार्यकर्ताओं द्वारा प्रांतीय संघ चालक का निर्वाचन भी किया जाएगा। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या  में नवनिर्मित भव्य दिव्य राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को लेकर भी चर्चा होगी।

5 से 7 घंटे राजधानी के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल 

राजधानी भोपाल के कई इलाकों में मेंटेनेंस काम के चलते 5 से 7 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत मंडल ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 तक वैभव नगर, आधारशिला, अजय हाइट्स, स्टार एनक्लेव और आसपास के क्षेत्र में 7 घंटे तक रहेगी बिजली कटौती।सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सागर बांग्ला, वीडियो घोड़ीपुरा, न्यू जेल, पतंजलि कॉलोनी, ग्रीन मद्रास, 11 मेल गार्डन सिटी कॉलोनी और आसपास के इलाकों में 5 घंटे रहेगी बिजली कटौती.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *