10/15/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

एक्शन में आए MLA : रामेश्वर शर्मा ने आधी रात कोलार सिक्स लेन का किया औचक निरीक्षण

भोपाल। चुनाव जीतते ही विधायक मैदान में उतर गए हैं। भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा गुरुवार देर रात अचानक कोलार रोड सिक्सलेन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने काम को देखा और अफसरों को तेजी लाने के निर्देश दिए।

विधायक ने डी मार्ट चौराहे पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। 222 करोड़ की लागत से कोलार सिक्स लेन का निर्माण हो रहा है। बता दें कि डी मार्ट चौराहे तक दोनो तरफ़ सिक्स लेन का कार्य पूर्णतः की ओर है। अगले 10 दिनों में यहाँ तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके बाद साइड शोल्डर के साथ दूसरी ओर की स्ट्रीट लाइट का काम भी किया जाएगा।

इधर बैरागढ़ चिचली तक संपूर्ण सिक्स लेन निर्माण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।डी मार्ट से सर्वधर्म पुल तक बचे हुए थ्री लेन का कार्य भी निरंतर जारी है। साथ ही कोलार तिराहे से चुनाभट्टी तक भी सड़क निर्माण में तेजी लाई गई है। विधानसभा चुनाव में शर्मा ने जीत की हैट्रिक लगाई थी और कांग्रेस के नरेश ज्ञानचंदानी को 97 हजार 910 वोटों से हराया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.