10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

पुलिस कस्टडी में फांसी पर झूला 151 का आरोपी

छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस कस्टडी में एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, मृतक को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर थाने में बंद किया गया था।

घटना की भनक लगते ही पुलिस स्टाफ आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाने के भीतर हुई इस घटना ने पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और घटना की न्यायिक जांच की जा सकती है।
मृतक का नाम राजेश पटेल बताया जा रहा हैं जो ग्राम इमलिया का रहने वाला था, सूत्र बता रहे हैं मृतक पेशाव करने का वहाना वना कर बाथरूम गया और फ़ासी लगा ली | आरोपी क़ो कब और क्यों पकड़ा गया था यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.