10/13/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

केन-बेतवा पर फिर बवाल’: आंदोलन के अगुआ अमित भटनागर गिरफ्तार  

 

छतरपुर/पन्ना।* केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमित ने खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि अमित पन्ना जिले के बांध विस्थापितों को लेकर नया आंदोलन शुरू करने की तैयारी में थे। अपने साथियों के साथ पन्ना कूच करते समय कुपिया के पास पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और पन्ना की ओर ले जाया गया। गौरतलब है कि पिछले महीने अमित के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 10 दिन से अधिक समय तक आंदोलन कर परियोजना का निर्माण कार्य रोक दिया था। मामला बढ़ने पर कलेक्टर ने स्थानीय अधिकारियों को हटाकर दूसरे क्षेत्रों के अधिकारियों से दोबारा सर्वे कराने का भरोसा दिया, तब आंदोलन स्थगित हुआ था। अब एक बार फिर विस्थापन के मुद्दे पर आंदोलन की सुगबुगाहट के बीच हुई इस गिरफ्तारी से इलाके में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.