10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

दिनदहाड़े व्यापारी से मारपीट कर लाखों की लूट, इलाके में दहशत

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार बारीगढ़ के एक व्यापारी उमेश शिवहरे के साथ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना महोबा रोड स्थित इटवा तिगैला से मेन रोड पर करीब 250 मीटर आगे की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि व्यापारी उमेश शिवहरे अपने काम से जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर हमला कर दिया और उसके पास मौजूद नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल व्यापारी को तत्काल लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही लवकुशनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.