ठेका कम्पनी का जन्म-मृत्यु, मेटरनिटी डिस्चार्ज के पर्चे बना रहे अस्पताल के कर्मचारी
प्रतीक खरे
छतरपुर /भगवान भरोसे चल रहे स्वास्थ्य विभाग मै जहाँ नजर डालो वही घोटाले ही घोटाले नजर आते हैं, यदि यह कहा जाए की पूरा सिस्टम ही भ्रस्टाचार के दल दल मै आकंठ डूबा हैं तों कोई अतिश्योक्ति नहीं होंगी |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज से ठीक एक साल पहले जिला अस्पताल प्रबंधन ने ग्रुप इंटरप्राइजेज नामक फर्म को सभी प्रकार के पर्चे बनाने का ठेका दिया था जिसमे भर्ती पर्चो से लेकर सभी प्रकार के पर्चे शामिल है | अव ज़ब ठेका हुआ हैं तों कम्पनी तों स्वास्थ्य विभाग से पैसा लेगी ही लेगी सो कम्पनी फ्री का पैसा ले रही हैं क्योंकि अस्पताल के भृष्ट तंत्र ने जन्म मृत्यु प्रणाम पत्र और मेटर निटी डिस्चार्ज के पर्चो का काम उक्त ग्रुप इंटर प्राइजेज को नहीं सौपा | यह काम विभाग का ही एक कर्मचारी अपने कब्जे मै लिए हुए हैं, वह वर्षो से इस शाखा मै अंगद की तरह जमा हुआ हैं और प्रतिदिन इन पर्चो को जारी करने के नाम पर हजारो रूपये छाप रहा हैं | सूत्र बताते हैं की इस काम को जवरिया अपने कब्जे मै लेने बाले सुरेश पाठक ने विभाग के ही कुछ और कर्मचारी अपने साथ लगा रखे हैं जिन्हे सरकार से पगार मिलती हैं और जो काम यह अपने हाथों मै लिए हैं उसका पैसा फ्री मै कम्पनी को भुगातन किया जा रहा हैं | बताया जाता हैं की प्रतेक जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने मै सुबिधा शुल्क बसूला जाता हैं |चूकी जिले भर के अस्पतालो के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जिला अस्पताल से ही जारी किये जाते हैं जिस कारण यहाँ एक दिन की कमाई पर्याप्त हैं | यही हाल मेटरनिटी डिस्चार्ज के पर्चे का हैं शायद ही कोई प्रसूता एसी हो जिसे अस्पताल से डिस्चार्ज होने मै सुविधा शुल्क का भुगतान ना करना पड़ा हो | अस्पताल मै अव सिविल सर्जन के पद की जिम्मेदारी ईमानदार और मेहनती कहे जाने बाले जी एल अहिवार के कंधो पर फिर आ गई हैं लोगो को उम्मीद हैं की श्री अहिरवार वर्षो से सड़ाध मार रहे सडे गले सिस्टम को जरूर बदलेंगे
