बदजुवानी करने पर डीईओ कोटार्य को नोटिश, जांच मै असहयोग का भी जेडी ने लगाया आरोप
-प्रतीक खरे
छतरपुर/ पद सम्भालने के बाद से ही अपनी अपरिपक्व वा विवादित कार्य शैली को लेकर लगातार सुर्खियो मै रहने बाले जिला शिक्षा अधिकारी एम के कोटार्य पर अव लोकशिक्षण सागर के संयुक्त संचालक ने बद जुवानी और जांच मै असहयोग करने के गम्भीर आरोप लगाते हुये कारण बताओ
नोटिस जारी किया है |
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर ने 19 जुलाई को जारी किये गये कारण बताओ नोटिस क्रमांक/शिकायत/छतरपुर/2024/5029 मै लेख किया है की जव वे ऐक गम्भीर शिकायत की जांच करने 12 जुलाई 2024 को छतरपुर पहुचे तो श्री कोटार ऑफ़िस से गायव हो गये और जब किसी तरह एक्सीलेंस स्कूल मै मिले तो जाच के लिये चाहे गये दस्तावेज ना सिर्फ देने से मना कर दिये बल्कि कुर्सी के घमंड मे चूर होकर अपने वरिष्ठ अधिकारी से बद जुवानी करने मै भी नही चूके |
क्या है मामला:-
सूत्र बताते है की डीईओ एम के कोटार्य वा एक्सीलेंस स्कूल छतरपुर के प्राचार्य नें मिल कर हाई स्कूल ओर हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाओ के मुल्यान्कन मै बडा खेला किया है | दोनो अधिकारियो नें मूल्याकंन के कार्य मै बोर्ड के निर्देशो को ठेंगा दिखाते हुये जम कर मन मानी ओर धाध्ली की इसी गम्भीर मामले की शिकायत होने पर एक जांच कमेटी गठित की गई थी,इसी मामले की जांच हेतु दस्तावेज छतरपुर डीईओ से मांगे गये थे जिसे बे जांच अधिकारी को नही देना चाहते है अब सवाल यह उठता है की आखिर इन दस्ता वेजो मै छुपाने के लिये एसा क्या है जो डीईओ साहव छुपाना चाहते है | फिलहाल इस मामले के लम्बा तूल पकड़ने के आसार नजर आ रहे है |
