10/15/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

देवर ने फावड़े से भाभी का गला काटा, मौत

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में खौफनाक वारदात सामने आई है। जिसने भी घटना के बारे में सुना वारदात के तरीके को जानकर सन्न रह गया। देवर ने फावड़े से भाभी का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।

बताया जाता है कि अवैध संबंधों के चलते देवर ने भाभी को खौफनाक मौत दे दी है। वारदात के बाद महिला को गंभीर हालत में अम्बाह स्वास्थ्य केंद्र से मुरैना जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मतृ घोषित कर दिया। वारदात अम्बाह थाना क्षेत्र के थरा पंचायत के बारान का पुरा की है। वारदात के बाद आरोपी देवर की गिरफ्तारी हुई या नहीं इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। फिलहाल वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोई भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.