12/11/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

तूफान का असर हुआ कम: इंदौर-भोपाल में खिली धूप, रात के तापमान में आई गिरावट

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मिचौंग तूफान के कमजोर पड़ने के बाद वर्तमान में दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे लगे विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। जिसके चलते आज इंदौर-भोपाल में धूप खिलेगी तो वहीं जबलपुर-शहडोल में बादल छाए रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के आसपास बना चक्रवात अब कमजोर पड़ गया है। जिसके कारण शुक्रवार से मौसम में बदलाव दिख रहा है। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों से बादल छंटगे। जिससे रात के तापमान में गिरावट आएगी। तो दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इसके अतिरिक्त अरब सागर में भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। वर्तमान में हवा का रुख लगातार पूर्वी बने रहने की वजह से कुछ नमी आ रही है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इन मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में बादल बने हुए हैं। वहीं मौसम प्रणालियों के कमजोर पड़ने के कारण जबलपुर, शहडोल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में शुक्रवार को भी बादल रहेंगे। पर भोपाल, इंदौर सहित अन्य शहरों में भी बादल छंटने के कारण धूप निकलेगी।

भगवान को उठाए रजाई और कंबल
राजधानी भोपाल में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। जिसे लेकर मंदिरों में भगवान के लिए भी ठंड से बचने की व्यवस्थाएं की गई हैं। भोपाल के मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर में भगवान को गर्म वस्त्र पहनाएं गए है। इसके साथ ही यहां रात के समय भगवान को उड़ाई रजाई और कंबल ओढ़ाई गई। बतादें कि, ठंड से बचने के लिए गर्भ ग्रह में हीटर की भी व्यवस्था की गई है। वहीं इस मंजर को देखने श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसे लेकर श्रद्धालुओं ने भी AC और हीटर दान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *