भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
छतरपुर 18 मार्च भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर संगठनात्मक बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई!
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के जिला प्रभारी नीरज मनोरिया उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री मनोरिया के द्वारा मंडलों में और जिले में
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने को कहा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गौतम ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए स्वागत भाषण के माध्यम से संबोधन दिया!
बैठक को विधायक श्रीमती ललिता यादव विधायक राजेश शुक्ला विधायक अरविंद पटेरिया, प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह प्रशिक्षण महाअभियान संभाग प्रभारी सतानंद गौतम ने संबोधित किया
बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु कहा।
आगामी समय में होने वाले चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्य करने की रणनीति पर काम करने को कहा गया!
बैठक में पूर्व विधायक उमेश शुक्ला,पुष्पेंद्र नाथ पाठक,पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह चौहान पुष्पेंद्र प्रताप सिंह,जय नारायण अग्रवाल,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बॉबी राजा,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री महेंद्र अहिरवार,प्रदेश कार्य समिति सदस्य हर प्रसाद पटेल,प्रशिक्षण प्रभारी सतानंद गौतम, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष करुणेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व जिला महामंत्री व प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी सुरेंद्र चौरसिया मंचासीन रहे।
संचालन जिला महामंत्री अरविंद त्रिपाठी एवं आभार महामंत्री विवेक उप्पल के द्वारा किया गया!!
