12/12/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले स्थित नरसिंहगढ़ के घने जंगल में पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। यहां कंतोडा पहाड़ी पर गुफा के नजदीक अज्ञात व्यक्ति की लाश रस्सी से लटक रही थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

इधर जानकारी लगने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वो भी हैरान रह गई। मृतक व्यक्ति की लाश पूरी तरह से लगभग सड़ चुकी थी। ऐसे में उसकी शिनाख्त कर पाना भी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पेड़ पर लती लाश को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे कि 10 से 15 दिन पहले की यह घटना है।

अब ये हत्या है, या फिर आत्महत्या पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। शव की हालत इस कदर है, कि कोई भी देखकर सहम उठेगा।  देखने पर ऐसा भी लग रहा है कि जंगली जानवरों ने शरीर को नोंचा होगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता लगेगी। वहीं पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर मृतक के शिनाख्ती में भी जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *