12/08/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

सामाजिक न्याय के प्रबल योद्धा हैं संविधान के निर्माता : अर्चना सिंह

 

श्रद्धापूर्वक मनाया गया बाबा साहब का महापरिनिर्वाण दिवस

छतरपुर। भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के प्रबल योद्धा और समता के महामंत्रदाता डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि उस क्रांति का नाम हैं जिसने भारत की सामाजिक संरचना को भीतर से झकझोरा। उन्होंने उस अंधेरे युग में जन्म लिया, जब अस्पृश्यता अपवित्र मानी जाती थी। लेकिन डॉ. आंबेडकर ने हार नहीं मानी। ज्ञान को हथियार बनाया, शिक्षा को ढाल, और संघर्ष को अपना धर्म बनाया। वे अर्थशास्त्र, कानून, राजनीति, मानवाधिकार हर क्षेत्र के माहिर योद्धा थे।
छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक अजय कबीर के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के महापरिन दिवस पर समाज के वरिष्ठ जन व सफाई कर्मचारी और बीड़ी श्रमिकों का शॅाल, श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने भी बाबा साहब का सम्मान किया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना गुड्डू सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक खरे, नगर मंडल महामंत्री सुरेंद्र साहू, मंडल महामंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसेवक पटेल, पूर्व पार्षद बाबा जी अनुरागी, सरपंच लक्ष्मी अहिरवार, रवि त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद प्रदीप साहू, सरदार दाऊ, ठेला यूनियन भोला साहू, आशीष, करण, रवि शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, रोहन अनुरागी, रितेश अशोक अनुरागी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *