10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

वन राज्यमंत्री अहिरवार कान्हा सम्मेलन में होंगे शामिल

भोपाल।3 अक्टूबर 2025। मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मंडला जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क में 26 अक्टूबर 2025 को आयोजित द्वितीय कान्हा प्रदेश कार्यसमिति 2025 एवं जबलपुर संभाग के संयुक्त सम्मेलन में शामिल होंगे।
उक्त जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छतरपुर और सागर संभाग के प्रभारी साथी रामकिशोर अग्रवाल, ने दी।
साथी रामकिशोर अग्रवाल ने आगे बताया कि आज छतरपुर संभाग के अध्यक्ष साथी सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में श्री अहिरवार से छतरपुर स्थित उनके निवास पर मिला और उन्हें शुक्रवार को प्रांताध्यक्ष द्वारा प्रेषित आमंत्रण पत्र सौंपा।
साथी अग्रवाल के अनुसार
राज्यमंत्री श्री अहिरवार ने मंडला आयोजन में सहर्ष शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान उन्होंने संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया से भी फोन पर चर्चा कर मंडला आयोजन में सहभागी बनने की स्वीकृति दी।
प्रतिनिधि मंडल में साथी रामकिशोर अग्रवाल और संभागीय अध्यक्ष साथी सुरेन्द्र अग्रवाल सहित संभागीय महासचिव साथी प्रतीक खरे भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.