10/16/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

MP में कांग्रेस के पराजय के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय से मिलने पहुंचने सिंघार

भोपाल। राजनीति में कोई स्थाई दोस्त और दुश्मन नहीं होता है। समय और परिस्थिति के अनुसार दोस्त दुश्मन तो दुश्मन दोस्त बन जाते हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस (Madhya pradesh congress) में एक दूसरे के कट्टर विरोधी माने जाने वाले (दिग्विजय सिंह और उमंग सिंघार) नेता पार्टी की बुरी तरह पराजय के बाद फिर एक हो गए है।

माफी मांगने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से उमंग सिंघार मिलने पहुंचे। हार के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस में नए समीकरण बन रहे है। दिग्विजय सिंह से दूरियां कम करने में उमंग सिंगार जुटे है। 2 दिन पहले सोशल साइट्स पर लिख कर दिग्विजय सिंह से माफी मांगी थी। दिग्विजय को पिता तुल्य बताया था। कमलनाथ सरकार के दौरान सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर पर्दे के पीछे से सरकार चलाने के आरोप लगाए थे। सरकार गिरने के लिए उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार बताया था। उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में फिलहाल सबसे आगे बताए जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.