12/15/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

अफीम के खेत पर पुलिस की छापामारी, 40 लाख क़ीमत के 43 किलो पौधे जप्त 

छतरपुर /5 दिन में बमीठा एवं चंदला थाना क्षेत्र से 7800 अफीम के पौधे, अधसूखा अफीम, 174 किग्रा कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए जप्त कर 4 आरोपीयो को गिरफ्तार करने मै पुलिस को सफलता मिली हैं |

पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 63 प्रकरण एवं आबकारी में 2000 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल अफीम के

पौधे, 755 किग्रा गांजा, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, दो-दो सैकड़ा से अधिक नशीली टैबलेट, इंजेक्शन, 13500 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया है।

 

थाना बमीठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाहरपुरा में विगत दिनों 3 स्थानों से अवैध तरीके से मादक पदार्थ 5000 अफीम के पौधे, अधसूखा अफीम कुल वजन 131 किलोग्राम कीमत 1 करोड़ रुपए जप्त कर 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

विगत दिवस थाना चंदला चौकी बछौन पुलिस टीम को ग्राम पंचमपुर में खेत पर अफीम की खेती की सूचना प्राप्त हुई, जाकर देखा, एक व्यक्ति खेत की रखवाली कर रहा था। विधिवत कार्यवाही करते हुए तलाशी ली गई। खेत में बनी क्यारी में अवैध तरीके से मादक पदार्थ अफीम के पौधे डोडे सहित लगे हुए थे। खेत में लगे 2800 अफीम के पौधों वजन करीब 43 किलो ग्राम कीमत करीब 40 लाख रुपए एकत्र कर बोरे में भरकर जप्त किया गया।

अवैध तरीके से मादक पदार्थ अफीम की खेती करने वाले *आरोपी चंद्रभान गुप्ता पिता जानकी प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम पंचमपुर थाना चंदला* को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना चंदला में एनडीपीएस एक्ट (स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदला निरीक्षक उदयवीर सिंह तोमर, चौकी प्रभारी बछौन उप निरीक्षक सुरेंद्र मरकाम , सहायक उप निरीक्षक किशोरी लाल वर्मा, प्रधान आरक्षक रामकृपाल वर्मा, नरेश चौहान आरक्षक अमृतसर, मोनू साहू, ईश्वर सिंह, शिवम मिश्रा, राजेंद्र सिंह व पुलिस टीम की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *