12/11/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

उप पंजीयक की तानाशाही के विरूद्ध कलम बंद हड़ताल पर गए सेवा प्रदाता

छतरपुर। उप पंजीयक कार्यालय बक्स्वाहा में पदस्थ उप पंजीयक सुश्री प्रीति सिंह चंद्रा की तानाशाही और अनैतिक दबाव के विरोध में बक्स्वाहा तहसील क्षेत्र में कार्यरत सभी सेवा प्रदाताओं ने कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल से पहले 20 अगस्त को सेवा प्रदाताओं ने एकजुट होकर पहले जिला मुख्यालय पर पंजीयक को 8 सूत्रीय ज्ञान सौंपा और फिर 21 अगस्त से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले गए।
जिला पंजीयक को सौंपे ज्ञापन और शिकायती पत्र में सेवा प्रदाताओं ने बताया कि बक्स्वाहा तहसील में पदस्थ उप पंजीयक प्रीति सिंह चन्द्रा द्वारा सेवा प्रदाताओं से अनैतिक मांग की जाती है, अभद्र व्यवहार किया जाता है और मांग पूरी न होने पर तरह-तरह से परेशान किया जाता है। सेवा प्रदाताओं ने अपने ज्ञापन में बताया कि उप पंजीयक महोदया सेवा प्रदाताओं को अनैतिक मांग पूरी न करने पर उनके लाईसेंस रद्द करवा देने की धमकी भी देतीं हैं जिससे सेवा प्रदाताओं के साथ ही किसान भी परेशान है। एक तो मेडम सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और शुक्रवार को ही कार्यालय में उपस्थित होती हैं। यदि कभी आवश्यक दस्तावेज के पंजीयन उन्हें बुलाया जाता है तो उनके वाहन का खर्चा भी सेवा प्रदाताओं को ही वहन करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि उप पंजीयक को हटाए बगैर अब सेवा प्रदाताओं का कार्य करना संभव नहीं है। जिस कारण वे अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर जा रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों ने भी कलेक्टर को लिखे पत्र
बक्स्वाहा उप पंजीयक कार्यालय में तैनात सुश्री प्रीति सिंह चन्द्रा की कार्यशैली से नाराज होकर जनपद पंचायत बक्स्वाहा की अध्यक्ष रजनी गोमती यादव और बम्हौरी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य करन सिंह लोधी ने भी कलेक्टर पार्थ जैसवाल को अलग-अलग पत्र लिखकर उप पंजीयक को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। नेताद्वय ने अपने पत्र में लिखा कि उप पंजीयक प्रीति सिंह चन्द्रा की कार्यशैली से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है और शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रीति सिंह चंद्रा को बक्स्वाहा से स्थानान्तरित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *