10/16/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

गीतांजलि एक्सप्रेस की बोगी पटरी से उतरी, हादसे में कोई जनहानि नहीं, ट्रेन की रवानगी में हुआ विलम्ब 

छतरपुर। खजुराहो से छतरपुर, दिल्ली होकर कुरुक्षेत्र तक चलने वाली ट्रेन गीतांजलि एक्सप्रेस की एक बोगी गुरुवार शाम खजुराहो रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई जिससे हड़कंप मच गया। इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई। ट्रेन की बोगी पटरी से उतरने की खबर पाते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

खजुराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन नंबर 11841 का स्लीपर कोच एस 2 क्रमांक 135270 उस समय पटरी से उतर गया जब ट्रेन शाम करीब पौने 6 बजे रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर लगने जा रही थी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह ट्रेन खजुराहो से रोजाना शाम 6 बजकर 35 मिनट पर छूटती है लेकिन बोगी उतर जाने से रात 9 बजे तक ट्रेन रवाना नहीं हो सकी और खजुराहो स्टेशन पर ही खड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.