नगर निगम पर भारी पड़ रहे कुत्ते: पेट लवर्स बने अड़ंगा
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिन प्रतिदिन आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ते जा रहा है। बीते 48 घंटो में करीब 85 लोगों को कुत्तो ने काटा। शहर में आवरा कत्तों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं निगम की तरफ से कुत्तों के लिए छेड़े गए अभियान में पेट लवर्स अड़ंगा बनते नजर आ रहे है।
भोपाल में मंगलवार को कुत्तों ने दो बच्चों सहित 41 लोगों को अपना शिकार बनाया। इधर नगर निगम की तरफ से कुत्तों के लिए छेड़े गए अभियान में पेट लवर्स अड़ंगा बनते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार अब तक सात पेट लवर्स के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। यहां रोजना बड़ी संख्या में लोग डॉग बाइट के शिकार हो रहे है। बीते 48 घंटो में करीब 85 लोगों को कुत्तो ने काट कर घायल कर दिया। जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
वहीं आवारा कुत्ते मासूम बच्चों और बुजुर्ग को अपना शिकार बना रहे है। शहर में कुछ दिन पहले एमपी नगर क्षेत्र में एक पागल कुत्तों ने 21 लोगों को काट कर घायल कर दिया था, जबकि दो दिन बाद ही एक सात महीने की बच्ची इन कुत्तों का शिकार हो गई थी।
