10/16/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

बेलगाम डंपर का कहर: एक हफ्ते में दो बछड़ों को रौंदा, ग्रामीणों व गौ सेवकों में आक्रोश

 

राजू खरे ईशानगर

छतरपुर /ईशानगर थाना क्षेत्र में डंपर की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। गौ सेवक अरविंद सिंह बड़े राजा ने बताया कि आदित्य राजा निवासी पहाड़गांव, जो कि पन्ना के प्रदीप पंडित का डंपर किराए पर लेकर चला रहे हैं, आज करीब 4 बजे पहाड़गांव से ईशानगर मिट्टी लेकर आ रहे थे। इसी दौरान पड़ाव चौराहे पर एक गाय के बछड़े पर डंपर चढ़ा दिया गया।
बताया जा रहा है कि डंपर क्रमांक MP35 HA0447 द्वारा पूर्व में भी एक नवजात गाय के बछड़े को कुचल दिया गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इस सप्ताह की यह दूसरी घटना बताई जा रही है, जिसमें दो गाय के बछड़े डंपर की चपेट में आ चुके हैं। दोनों मामलों में बछड़ों के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें बाद में काटना पड़ा और करीब 8 दिन बाद नवजात बछड़े की मौत हो गई थी।
वहीं लोगों द्वारा बताया गया कि डंपर चालक शराब पिए हुए था। आक्रोशित जनता ने चालक को पकड़कर थाने पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गौ सेवक अरविंद सिंह बड़े राजा ने डंपर चालक व मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी भारी नाराजगी है कि आखिर बार-बार हो रही घटनाओं के बावजूद सख्त कदम क्यों नहीं उठाए गए। अब देखना यह होगा कि पुलिस निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई करती है या फिर मामला ले-देकर रफा-दफा कर दिया जाता है। क्षेत्रवासियों ने पारदर्शी जांच और कठोर दंड की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.