10/16/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

बागेश्वर धाम में दिखेगा आस्था का रंग,सजेगी प्रसिद्ध बुंदेलखंडी होली

देशभर से उमड़ रहे श्रद्धालु और मेहमान, क्षेत्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
छतरपुर। सनातनी आस्था के प्रमुख केंद्र बागेश्वर धाम में इस वर्ष भी गत वर्ष की तरह होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस महोत्सव में आस्था के रंग देखने को मिलेंगे महोत्सव में बुंदेलखंडी परंपरा के अनुसार होली मनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा क्षेत्रीय कलाकारों को प्रस्तुतियां देने हेतु आमंत्रित भी किया गया है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु और मेहमान इस अनूठे उत्सव में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। आयोजन को लेकर धाम परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
बुंदेलखंडी होली अपनी पारंपरिक लोकधुनों, फाग गीतों और अनोखे रंग-गुलाल के लिए जानी जाती है। यहां की होली में स्थानीय संस्कृति और आस्था का सुंदर संगम देखने को मिलता है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर गाए जाने वाले फाग गीत और पारंपरिक नृत्य इस उत्सव को विशेष बना देते हैं। इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम आ रहे हैं। झारखंड से आए प्रवेश कुमार ने बताया कि रात में होलिका दहन में शामिल हुए। महाराज श्री के साथ होली खेलने का अवसर मिलने से वह बेहद उत्साहित है। उसने बताया कि वह तीसरी बार यहां आया है। आजमगढ़ के टीपू शर्मा ने बताया कि सिर्फ महाराज श्री का आशीर्वाद लेने और उनके साथ होली खेलने तथा बुंदेलखंड की होली के बारे में कुछ जानने को लेकर 650 किलोमीटर दूर से वे यहां आए हैं। अयोध्या से आए विष्णु कुमार मिश्रा एवं राजस्थान से आए रोहित चौधरी ने भी होली के लिए उत्सुकता जताई। उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंडी होली न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति को देशभर में पहचान दिलाने का माध्यम भी बन रही है। बागेश्वर धाम में रंग, भक्ति और परंपरा का यह संगम निश्चित रूप से सभी के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.