10/16/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

बुंदेलखंड से होगी बागेश्वर बाबा की दुल्हनिया, पत्रकारो के सवाल पर खुद बोले महाराज

छतरपुर।देश के प्रमुख आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मेरी जीवन संगिनी बुंदेलखंड से ही होगी।
महाशिवरात्रि पर 305 साधनहीन कन्याओं की शादी का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर पत्रकारों को सम्मानित करते हुए उन्होंने मीडिया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।इस अवसर उन्होंने बताया कि वह आत्मिक शांति, और सनातन धर्म की ध्वजा के लिए बद्रीनाथ धाम में एक माह तक एकांत में बैठकर साधना करेंगे। उन्होंने कहा कि वह साधु अथवा बाबा नहीं, केवल बालाजी महाराज के सेवक ही बने रहना चाहते हैं। उन्होंने मात्र 30 वर्ष की आयु में बहुत कुछ हासिल कर लिया है और आगे के30 वर्षों में बहुत कुछ किया जाना है।उनकी प्राथमिकता में शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे पहले है। कैंसर हास्पिटल की बिल्डिंग आगामी 14 माह में बन कर तैयार हो जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार आठ देशों के राजदूत विवाह समारोह में शामिल हुए थे। लेकिन अगली बार 16 देशों के राजदूत विवाह समारोह में शामिल होंगे।
श्री शास्त्री जी अब प्रत्येक महीने में केवल दस दिन कथा में शामिल होंगे शेष पूरा समय धाम में ही देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.