कायस्थ समाज घर-घर संपर्क कर दे रहा एकता का संदेश
छतरपुर /समाज की एकता और एकजुटता का संकल्प लेकर कायस्थ समाज की अलग अलग टोलिया पूरे नगर मै पिछले 15 दिनों से डोर टू डोर संपर्क करने मै जुटी हुई हैं | श्री चित्रगुप्त मंदिर ट्रष्ट एवं उसकी सहयोगी कायस्थ हितकारणी सभा के ऊर्जावान सदस्य सुवह से साम तक छतरपुर नगर मै निवासरत कायस्थ परिवारो से सम्पर्क अभियान चला रहे हैं | इस अभियान की पूरे नगर मै सराहना की जा रही हैं |

ज्ञात हो की इस वर्ष 4 मई को कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्स्व पर भव्य वा विशाल शोभायात्रा निकालने की तैयारियां की जा रही हैं, इस साल यह महोत्सव तीन दिवसीय होगा, दो मई को खेलकूद प्रतियोगिताये होंगी तीन मई को वच्चों के सांस्कृतीक कार्यक्रम होंगे और समाज की प्रतिभाओ के साथ साथ वुजुर्गो का सम्मान किया जाएगा | इन सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए श्री चित्रगुप्त मंदिर मै ट्रष्ट एवं आयोजन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई | बैठक मई निर्णय लिया गया की 4 मई को निकलने बाली विशाल सोभा यात्रा मै 5 वघिया के साथ ही 13 घोडो पर सबार भगवान चित्रगुप्त वा उनकी 12 संताने प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगी इसके आलावा आकर्षक वैड, डीजे वा धमाल पार्टियों को भी सोभा यात्रा मई शामिल किया जाएगा, यह यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करेगी रास्ते मै विभिन्न समाजो वा समाजसेवी संस्थाओ के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा |
