10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

जेल के कैदी से जेलर ने रचाई शादी, हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे

‘सलाखों से शहनाई तक
छतरपुर। मोहब्बत की अनोखी दास्तान लवकुशनगर से सामने आई है, जहां एक महिला जेलर का दिल जेल में आजीवन सजा काट रहे कैदी पर आ गया। लंबा प्रेम प्रसंग आखिरकार शादी के मंडप तक पहुंचा और दोनों सात जन्मों के बंधन में बंध गए।
जानकारी के मुताबिक वर्तमान में सतना केंद्रीय जेल में पदस्थ महिला जेलर फिरोजा खान ने लवकुशनगर जेल में आजीवन सजा काट रहे कैदी से हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह किया। शादी समारोह लवकुशनगर के एक मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ। सबसे खास बात यह रही कि इस अनूठे विवाह में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कन्यादान की रस्म निभाई।
बताया जा रहा है कि महिला जेलर और कैदी के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी, जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों ने सामाजिक रूप से साथ रहने का फैसला किया।
इस शादी की चर्चा पूरे जिले में है। सलाखों के पीछे शुरू हुई मोहब्बत की कहानी जब मंडप तक पहुंची तो हर कोई हैरान रह गया। फिलहाल नवविवाहित जोड़े को शुभचिंतकों से बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.