10/13/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

केन-बेतवा विस्थापितों को राहत: 100% R&R पैकेज और 22.5 लाख मुआवजे का प्रस्ताव मंजूर

 

 

छतरपुर (विजावर)केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुवार को बिजावर में एडीएम नमह शिवाय अरजरिया और CSE केन-बेतवा नमीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विस्थापितों को पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन पैकेज की 100% राशि देने पर सहमति बनी है। अभी तक पहली किश्त में सिर्फ 60% राशि दी जा रही थी, जिसे 1 अप्रैल 2026 तक पूरा भुगतान करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में विस्थापित होने वाले गांवों को ‘गांव के बदले गांव’ का विकल्प देने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही प्रभावित परिवारों को मिलने वाली मुआवजा राशि 17.5 लाख से बढ़ाकर 22.5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया। पन्ना जिले में केन-बंगरगांव परियोजना से प्रभावित कृषकों का R&R पैकेज भी 5.5 लाख से बढ़ाकर 12.5 लाख रुपये करने की अनुशंसा की गई।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़े ग्रामों की आबादी सूची और नक्शे दो दिन के अंदर उपलब्ध कराए जाएं। पन्ना जिले के ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने निजी नलकूप जबरदस्ती न हटाएं। इसके अलावा प्रभावित व्यक्ति यदि नया प्लॉट खरीदते हैं तो उन्हें रजिस्ट्री शुल्क से पूरी छूट दी जाएगी।

समिति सदस्य अमित भटनागर ने बताया कि बैठक में रखी गई सभी मांगों को वरिष्ठ स्तर पर केन-बेतवा परियोजना प्रबंधन को भेजा जाएगा। यह बैठक भू-अर्जन अधिकारी बिजावर के पत्र क्रमांक 221/अभि/भू-अर्जन/2026 दिनांक 22.04.26 के पालन में आयोजित की गई थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.