10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

पुलिस का बड़ा अभियान: संदिग्ध दवाओं को लेकर मेडिकल स्टोर्स खंगाले

 

राजू खरे

ईशानगर(छतरपुर )नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में ईशानगर थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच की गई।
थाना प्रभारी मनोज गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न मेडिकल दुकानों का निरीक्षण कर दवाइयों की जांच की तथा यह सुनिश्चित किया कि कहीं प्रतिबंधित या नशीली दवाओं की अवैध बिक्री तो नहीं हो रही है।
जांच के दौरान कृष्णा मेडिकल, राजा मेडिकल, मानिक मेडिकल, बालाजी मेडिकल सहित आधा दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स की बारीकी से जांच की गई।
मेडिकल संचालकों को निर्देशित किया गया कि बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं का विक्रय न करें। साथ ही नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ी है और आमजन में सकारात्मक संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.