10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

बारिश में भी गूंजा राम नाम,भगवा ध्वज दिखाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह

छतरपुर/
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन और प्रभात फेरी के चौथे दिन छतरपुर में रामभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। बारिश के बावजूद सैकड़ों रामभक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रभात फेरी में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ टैक्स बार एंड प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. अभिषेक खरे एवं कायस्थ महासभा के संभागीय अध्यक्ष आदित्य सक्सेना द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर किया गया।

मीडिया प्रभारी एड. अभिलेख खरे के अनुसार, श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शंख, झालर, झांझ, मंजीरे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ रामभक्त भगवान श्रीराम के भजन गाते हुए नगर भ्रमण पर निकले।

प्रभात फेरी चौक बाजार से प्रारंभ होकर बस स्टैंड क्रमांक 2, डिपो कॉलोनी, सौरा रोड, विश्वनाथ कॉलोनी, नारायणपुरा रोड, सीताराम कॉलोनी और किशोर मार्ग होते हुए पुनः चौक बाजार पहुंचकर सम्पन्न हुई।
समिति ने इस आयोजन के माध्यम से 27 मार्च को भगवान श्रीरामचंद्र जी की रामनवमी को भव्य रूप से मनाने एवं इक्कीसवीं शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजन के दौरान शालीनता, मर्यादा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के उपयोग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रामभक्तों का स्वागत किया गया। सौरा रोड और डिपो कॉलोनी में पार्षद गोविंद तिवारी, दीपू शर्मा, अश्वनी सक्सेना, लखन राजपूत एवं महेंद्र विश्वकर्मा ने फल, बिस्किट एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया। वहीं नारायणपुरा रोड पर पार्षद अरविंद गोस्वामी द्वारा फल वितरित किए गए। सीताराम कॉलोनी में विधायक श्रीमती ललिता यादव ने अपने निवास पर स्वल्पाहार की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम में संयोजक पंकज पहारिया, राकेश तिवारी, शिवकुमार ताम्रकार, हर्षित अग्रवाल, रामजी गुप्ता, आशीष पाठक, आशु शर्मा, प्रखर शर्मा, नारायण मिश्रा, प्रभात फेरी प्रभारी सुरेंद्र साहू, हर्ष शुक्ला, राकेश अरजरिया, सुधीर पांडे, साहिल विश्वकर्मा, संजू अग्रवाल, नवीन चंदेरिया, पप्पू नेता, शिवम खरे सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.