10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

लवकुशनगर में अपराधी हुए बेलगाम पुलिस का नहीं रहा जरा भी खौफ कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमराई

*दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने मेडिकल संचालक की दुकान के अंदर घुसकर संचालक के साथ की मारपीट*

राजेश निगम

*लवकुशनगर*/
दिनांक 9/3/2026 दिन सोमवार को दिनेश वर्मा पिता लोटन वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 2 चंदला रोड विज्ञान स्कूल के सामने उनके घर पर ही स्थित वर्मा मेडिकल स्टोर में दोपहर करीब 2 बजे एक मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक फिल्मी स्टाइल में आते हैं जो हाथों में डंडे लेकर l
बर्मा मेडिकल स्टोर मैं अचानक घुस जाते हैं और मेडिकल संचालक दिनेश वर्मा के ऊपर डंडों से बेरहमी से पीटते हुए जानलेवा हमला कर देते हैं, जिनमें से एक दो युवक के तो पहले से लवकुशनगर थाने में अपराध पंजीबद्ध हैं एवं एक अपराधी तो लवकुशनगर थाने में हिस्ट्रीशीटर गुंडा लिस्ट में भी दर्ज है, आरोपियों ने मेडिकल स्टोर संचालक को गाली गलौज करते हुए बुरी तरह ताबड़तोड़ मारपीट कर मेडिकल स्टोर से 15,000 रुपए भी ले गए, जैसी बड़ी घटना कौ अंजाम दिया है ऐसा हम नहीं कह रहे मेडिकल स्टोर संचालक दिनेश वर्मा का कहना है l एवं जाते समय आरोपी मोहित शर्मा ने मेडिकल संचालक से कहा कि आज तो बच गया दोबारा जान से मार देंगे l जिसमें घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है l जिसमें सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है, कि एक मोटरसाइकिल में तीन युवक सवार होकर मेडिकल स्टोर संचालक की दुकान के बाहर आते हैं, जिसमें प्रथम युवक जिसका नाम *मोहित शर्मा* जो सर्वप्रथम बाइक से उतरकर हाथों में डंडा लिए मेडिकल स्टोर संचालक को मारता हुआ दिखाई दे रहा है, एवं इसके बाद दूसरा हिस्ट्रीशीटर गुंडा अपराधी बदमाश जिसका लवकुशनगर थाने में गुंडा लिस्ट में नाम है अल्लू खान यह भी बाइक से उतरकर हाथों में डंडा लिए मेडिकल स्टोर संचालक को मारने के लिए मेडिकल स्टोर के अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है एवं तीसरा यादव समाज का व्यक्ति बताया जा रहा है इसी की बाइक से तीनों युवक आए और घटना को अंजाम दिया ऐसा मेडिकल स्टोर संचालक का कहना है l मेडिकल स्टोर संचालक को सर एवं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं l
पीड़ित दिनेश वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब हम घटना की जानकारी अपनी फरियाद लेकर लवकुशनगर थाने में फरियादी बनकर गए तो लवकुशनगर पुलिस ने हमे घंटों तक बैठाया तब कहीं जाकर हमारी रिपोर्ट लिखी गई इसके बाद मैं बोलता रहा निवेदन करता रहा कि मेरे साथ मारपीट कर मेरी दुकान से 15,000 रुपए भी आरोपी ले गए लेकिन लवकुशनगर पुलिस ने मेरी रिपोर्ट में पैसों का कहीं जिक्र नहीं किया, एवं तीनों युवकों के मैंने नाम भी बताएं फिर भी पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी का नाम लिखा और दो अन्य आरोपी के नाम पुलिस ने नहीं लिखे l इतना ही नहीं लवकुशनगर थाने से महज 1 किलोमीटर दूरी पर फिल्मी स्टाइल में बाइक से आकर आरोपियों ने मारपीट और दुकान में घुसकर पैसे लेकर भाग जाने जैसी घटना को अंजाम दिया और जब शाम को विवेचक के रूप में लवकुशनगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक *रामकृपाल वर्मा* पीडि़त फरियादी की दुकान पर जांच पड़ताल के लिए जाते हैं
तो मेडिकल स्टोर संचालक का कहना है कि रामकृपाल वर्मा मुझ फरियादी को ही डांटते धमकाते एवं मेरे गवाह को भी डांटते हैं l पुलिस का इस प्रकार का रवैया बेहद शर्मनाक है और पुलिस वालों का इस प्रकार का कृत पुलिस की अच्छी इमेज को खराब कर रहा है l मेडिकल स्टोर संचालक ने आरोप लगाया है की लगता है यह आरोपियों से मिले जुले हुए हैं l ऐसा हम नहीं कह रहे है फरियादी मेडिकल स्टोर संचालक दिनेश वर्मा का कहना है l अब लवकुशनगर पुलिस से अपराधी तो संभाले नहीं जा रहे दिन दहाड़े खुल्लम-खुल्ला मेडिकल स्टोर में घुसकर मारपीट कर पैसे लेकर भाग जाना जैसी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं और हमारी लवकुशनगर पुलिस है कि फरियादी को ही धमका रही है और डांट रही है l
ऐसे हि पुलिस वालों की वजह से जिले में बैठे साफ स्वच्छ छवि वाले पुलिस कप्तान अगम जैन की साख को बट्टा लगा रही है लवकुशनगर पुलिस l अब देखना होगा लवकुशनगर पुलिस इन आरोपियों को कब तक पकड़ पाती है l
*इनका कहना है*
आरोपियों को पकड़ कर जल्द से जल्द सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी l
*नवीन दुबे*
एसडीओपी लवकुशनगर l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.