10/16/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

55 लाख की लागत से बनी बेटी विवाह बाटिका का विधायक ने फीता काट कर शुभारम्भ किया

खजुराहो। राजनगर जनपद पंचायत के ग्राम टिकुरी में लगभग 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित पहली बेटी विवाह वाटिका का शुभारंभ राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने किया। इस अवसर पर विधायक ने बताया कि जनपद में कुल 40 बेटी विवाह वाटिकाएं विभिन्न ग्राम पंचायतों में बनकर तैयार की जाएंगी। इन वाटिकाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों के विवाह के लिए शहरों की तरह अलग से स्थल बुक करने की आवश्यकता को समाप्त करना है।
विधायक अरविंद पटेरिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इन वाटिकाओं में कुछ राशि जमा करके बेटियों की शादी का आयोजन किया जाएगा, जिससे परिवारों को आर्थिक बोझ कम होगा। साथ ही, टिकुरी की इस बेटी विवाह वाटिका परिसर में ही एक नवीन आंगनवाड़ी भवन की भी स्थापना की गई है, जो ग्रामीण बच्चों की देखभाल और शिक्षा में सहायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्राम टिकुरी में होली मिलन समारोह भी आयोजित किया, जिसमें टिकुरी सहित आसपास के अन्य ग्रामों के लोगों ने विधायक के साथ होली खेली और उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत टिकुरी की सरपंच शीला आदिवासी, सहायक सचिव रोहित द्विवेदी, सचिव रमेश द्विवेदी, पूर्व सरपंच ब्रजगोपाल अवस्थी, बद्री अवस्थी, राजनगर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रेम बाई मनीराम कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ पप्पू अवस्थी, सचिव संजय मिश्रा धवाड़ तथा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.