10/15/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

देर से लिया गया सही फैसला, तीन सदस्यों की टीम करेगी नौगांव गौ शाला की जाँच

 

*पशुओं के खाने की व्यवस्था, मृत पशुओं का कारण, गौशाला भूमि एवं बजट उपयोग की होगी जांच*

छतरपुर / (प्रेस नोट)
ग्राम मऊसहानियां में स्थित बुंदेलखंड गौ-शाला में अनियमितताओं की जांच हेतु प्राप्त ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच दल का गठन किया है।
दिए गए ज्ञापन के अनुसार सर्व हिन्दू समाज द्वारा प्रस्तुत गौ-शाला में 84 एकड़ भूमि है। जिसमें गौ-शाला के अध्यक्ष संजू पाठक एवं समिति के द्वारा कृषि की जा रही है। अनाज उगाकर बाजार में बेचा जा रहा है जबकि गौ-शाला में गौवंश भूख से मर रहा है। विगत कुछ दिन पूर्व इस गौशाला के प्रबंधक द्वारा जहर देकर 70-80 कुत्ते सियार जंगली जीव एवं 24-25 गोवंश को मारा गया जिसको लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है। उक्त ज्ञापन की जांच हेतु कलेक्टर द्वारा जांच दल गठित किया गया है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नौगांव, उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास छतरपुर, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं छतरपुर, जिला कोषालय अधिकारी छतरपुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नौगांव को शामिल किया गया है।
जांच दल गौ-शाला की 84 एकड़ भूमि, पशुओं के खाने की व्यवस्था तथा मृत पशुओं की मृत्यु के कारणों की जांच और गौशाला में प्राप्त बजट के उपयोग की जांच करेगा। जांच उपरांत तथ्यात्मक प्रतिवेदन सुसंगत दस्तावेजों सहित तीन दिवस के भीतर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.