साधू जी…. नौगांव पर तों रहम करिये !
-प्रतीक खरे
छतरपुर नगर पालिका क़ो पूरी तरह से पलीता लगाने के बाद अव नौगांव नगर पालिका के दुरदिन शुरू हो गये हैं | रफ़्तार के साथ विकास के पथ पर सरपट दौड़ती नौगांव नगर पालिका में पिछले एक पखवाड़े से काम काज थम गया हैं जिससे नगरवासियो में भारी आक्रोश देखा जा रहा हैं, अगर समय रहते छतरपुर नगरपालिका की सीएमओ माधुरी शर्मा क़ो दिया गया नौगांव नगर पालिका काअतिरिक्त प्रभार नहीं बदला गया तों लोग सड़को पर उत्तर कर विरोध करने पर मजबूर हो जायेगे क्योंकि यहाँ रोज मर्रा के छोटे छोटे काम के लिए भी लोगो क़ो नगर पालिका के कई कई चककर काटने पड़ रहे हैं | सूत्र बताते हैं सीएमओ के अतिरिक्त प्रभार से पार्षदो में भी आक्रोश हैं | चुकी छतरपुर बड़ी नगर पालिका हैं जिस कारण सी एमओ माधुरी शर्मा अपने अतिरिक्त प्रभार के साथ न्याय नहीं कर पा रही हैं | वही दूसरी और नौगांव वासियों क़ो यह भी पता हैं की सीएमओ की लचर कार्य प्रणाली के चलते छतरपुर कचरे के ढेर में तब्दील हो चूका हैं | छतरपुर में व्याप्त गंदगी और भर्रे शाही की कलई खुद यहां की ब्राड ऐमबेशडर रही फ़िल्म कलाकार माही सोनी लगातार खोल रही हैं | नौगांव वासियों क़ो डर हैं की कही उनके शहर क़ो भी गंदगी की नजर ना लग जाए | नौगांव वासी खुद यह नहीं समझ पा रहे हैं की आखिर माधुरी शर्मा क़ो क़िस आधार पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं | ठेके पर चल रही छतरपुर नगर पालिका की स्थिति और यहां की कछुआ चाल किसी से छिपी नहीं हैं | राजनेताओं की नजर अव कही छतरपुर के साथ-साथ नौगांव नगर पालिका की मलाई पर तों नहीं हैं यदि ऐसा हैं तों यह नौगांव के ईमानदार, वा स्वक्ष छवि के विधायक वा युवा तुर्क चेयरमेन के लिए भी चिंता का सवव हो सकता हैं |
