10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

वागेश्वर धाम के सप्तम कन्या विवाह महोत्सब में शामिल होंगे प्रदीप मिश्रा

छतरपुर। पिछले 7 वर्षों से बागेश्वर धाम में निर्धन, गरीब, असहाय, मातृ-पितृ हीन कन्याओं को सामूहिक विवाह महोत्सव के माध्यम से परिणय सूत्र में बांधा जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 15 फरवरी को होने जा रहा है। बागेश्वर बालाजी की सन्निधि और बागेश्वर महाराज के मार्गदर्शन में 300 कन्याओं का विवाह संपन्न होगा। महोत्सव में शामिल होने के लिए देश भर के संतो, कथा व्यासों, धर्माचार्य, राजपीठ और व्यास पीठ के लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में प्रख्यात कथा व्यास पं. प्रदीप मिश्रा को भी विवाह की पाती पहुंचाई गई है। उन्होंने कन्या विवाह महोत्सव में आने की स्वीकृति भी प्रदान की है। 13 फरवरी को बागेश्वर महाराज के साथ मंच पर प्रदीप मिश्रा भी नजर आएंगे।
बागेश्वर धाम की ओर से संत प्रभारी रोहित रिछारिया ने कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर पं. प्रदीप मिश्रा को कन्या विवाह महोत्सव की पाती देते हुए बागेश्वर धाम पधारने का आग्रह किया। श्री रिछारिया ने बताया कि पं. प्रदीप मिश्रा ने कन्या विवाह में आने का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वह 13 फरवरी को बालाजी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। श्री मिश्रा करीब दो घंटे तक बागेश्वर धाम में रहेंगे। वे दोपहर 2 बजे बागेश्वर धाम आकर पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी भेंट करते हुए मंच से आशीर्वचन देंगे। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पं. प्रदीप मिश्रा ने राम लला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अयोध्या में बागेश्वर महाराज से भेंट की थी। यह पहला अवसर होगा जब पं. प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर महाराज एक ही मंच पर लोगों को दर्शन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.