विधायक और कलेक्टर की पहल पर मरीज को किया गया एयर लिफ्ट
नौगांव /विगत दिनों हुई घटना के बाद कल विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने मृत हुए व्यक्ति के घर करारा गंज जाकर परिजनों से मिलकर हाल चाल जाना ओर हर संभव मदद का आश्वासन दिया ओर सरकार से जो भी लाभ होगा वो अवश्य दिलाया जाएगा नगरपालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि
संतोष अहिरवार चांदोरा को निर्माणाधीन तोरण द्वारा में घायल हुए व्यक्ति को चिरायु हॉस्पिटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर भोपाल किया गया रिफर विधायक महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह द्वारा कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल ओर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आरपी गुप्ता के सहयोग से मध्यप्रदेश सरकार की गंभीर चिकित्सा योजना के अंतर्गत एयर लिफ्ट किया गया ताकि मरीज को ओर बेहतर से बेहतर स्वास्थ सुविधा मुहैया कराई जा सके प्रशासन और विधायक का कहना है कि घायल को जिले से अच्छा इलाज मिले और उसकी उचित देखरेख हो सके और उसे शासन की योजना का लाभ मिल सके इसी क्रम में यह कार्यवाही की गई है
