खाई में गिरी कार, दो गंभीर
छतरपुर /ईशानगर के पचेर घाट धसान नदी के बड़े पुल के पास घने कोहरे के कारण रात्रि लगभग 09 बजे के आसपास कार mp 36 c 1751 होंडाई आई टेन सड़क किनारे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में घायल युवकों की पहचान टीकमगढ़ जिले के आतिश खान,आकिब खान निवासी कला बम्होरी के रूप में हुई।दोनों को कमर और हाथ पैर के अलावा अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है।
राहगीरों व मौके पर पहुंचे ईशानगर के रिश्तेदारों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। एम्बुलेंस की मदद से दोनों को ईशानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर ड्यूटीरत डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया।दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर किया।
पचेर घाट धसान नदी के बड़े पुल के दोनों साइड अगल बगल में रेलिंग न होने व संकेत न लगे होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है,इसके चलते लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही है।
