10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

जमीनी विवाद में चले लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी, एक क़ी मौत

 

छतरपुर जिले के पिपट थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनगुंवा गांव में जमीन विवाद को लेकर अहिरवार समाज के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से किए गए हमले में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर एसपी अगम जैन जिला अस्पताल पहुँचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर उन्होंने पहले भी कई बार थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ितों ने पुलिस पर पक्षपात और लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.