10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

कलेक्टर एसपी ने किया जिला जेल का दौरा

 

सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

एक कैदी की मृत्यु सहित अन्य घटनाओं की जांच जारी

कलेक्टर ने कहा जांच पूर्ण होने के बाद की जाएगी आवश्यक कार्रवाई

छतरपुर /पिछले चोवीस घंटे में सुर्खियों में आई जिला जेल का निरीक्षण करने कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने गुरुवार की शाम जिला जेल छतरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सूचना मिलने पर निरीक्षण के दौरान दोपहर में जेल में एक कैदी की हुई मृत्यु तथा इससे पूर्व घटित अन्य घटनाओं के संबंध में भी जांच की गई। कलेक्टर श्री जैसवाल ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है तथा जांच पूर्ण होने के उपरांत आवश्यक एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने जेल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी देखा। इस दौरान जेलर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि विगत दिवस एक कैदी को विभिन्न धाराओं में सजा सुनाई गई थी। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि उक्त कैदी द्वारा छत से छलांग लगाई गई। हालांकि, पूरे मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.