राष्ट्र की उन्नति के लिए समाज की उन्नति नितांत आवश्यक है – राहुल
अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुए युवा समाजसेवी
छतरपुर /विश्व प्रसिद्ध धरोहर खजुराहो मे चल रहे 11 वे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में समापन के अवसर पर विश्वनाथ कला मंच जन उत्थान समिति के सचिव राहुल गुप्ता ‘अग्रहरि’ को उनके द्वारा किये जा रहे समाज उत्थान के प्रयासो के लिए प्रख्यात अभिनेता सौरभ शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया । बता दे कि श्री ‘अग्रहरि’ जिले के ग्रामीण अंचलो मे नशा मुक्ति, शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत् प्रयास कर रहे है। संस्था द्वारा नशा मुक्ति के लिए रैली, दीवाल लेखन व जन संवाद कर जागरूकता का प्रयास किया जा रहा है, पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न स्थानों पर वृक्षरोपं व नवगृह बटिका भी लगाई गई है श्री ‘अग्रहरि’ ने इस सम्मान के लिए संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी, मंत्रालय के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला एवं कार्यक्रम के आयोजक अभिनेता राजा बुंदेला का आभार प्रकट किया है उन्होंने यह सम्मान समिति के सदस्यों के निःस्वर्थः भाव को समर्पित किया है
