10/15/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

विद्या निकेतन स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न नन्हे-मुन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा

छतरपुर। शहर के शहनाई गार्डन में विद्या निकेतन प्री एवं प्राइमरी स्कूल का द्वितीय वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। विद्या निकेतन प्री स्कूल जो लोकनाथपुर में संचालित है का यह दूसरा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम है। यह स्कूल शहर का एकलौता ऐसा स्कूल है जहां बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा दी जाती है। यही कारण है कि इस स्कूल मेें बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
ज्ञात हो कि विद्या निकेतन स्कूल द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गयी थी। मंगलवार को शहनाई गार्डन में विशेष तैयारियों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त कर्नल डीके मिश्रा एवं वरिष्ठ समाजसेवी संपादक हरि अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया, तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गयी, इसके बाद सांस्कृति कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा धर्म, संस्कृति एवं बुंदेली संस्कृति पर आधारित गीतों की धुनों पर नृत्य प्रस्तुत किये गये। इन बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव के इस रंगारंग कार्यक्रम में धर्म संस्कृति एवं समाजिक विषयों पर केन्द्रित प्रश्रोत्तरी सम्पन्न हुयी जिसमें आमंत्रित अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा बच्चों के प्रश्नों के उत्तर दिये गये। इस आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी एवं समर्पण क्लब के अध्यक्ष जयनारायण अग्रवाल, डॉ.सुभाष चौबे, राधेलाल असाटी, पीएन तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संपादक सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा जहां इस आयोजन की भूरि-भूरि सराहना की गयी तो वहीं उन्होंने कहा कि विद्या निकेतन स्कूल में धर्म एवं संस्कृति पर केन्द्रित जो शिक्षा दी जा रही है वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल से ही बच्चों के रहन सहन, खान पान एवं आचरण से संबंधित जो शिक्षा विद्या निकेतन स्कूल में दी जा रही है उससे इन नौनिहालों का भविष्य निश्चित रूप से उज्जवल होगा। विद्या निकेतन स्कूल की संचालिका श्रीमती निकिता अग्रवाल ने विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुये आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल परिवार की सभी शिक्षिकाओं एवं सहयोगी स्टाफ को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्या निकेतन स्कूल के इस द्वितीय वार्षिकोत्सव का सफल संचालन कु.सौम्या अरजरिया एवं आर्यन अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.