12/10/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

छिन्दवाडा सहित जीतेगे 29 की 29-शिवराज

छिंदवाड़ा|मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि में अपने कार्यकर्ताओं से मिलने आया हूं। कार्यकर्ताओं ने यहां अनर्थक परिश्रम किया। 2018 के मुकाबले हमको बहुत बहुत ज्यादा सीटें मिली हैं। कुछ सीट में हम बहुत कम वोटो से हारे हैं। आज में इसलिए एक-एक कार्यकर्ताओं से मिलूँगा। दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हमारा लोकसभा चुनाव को लेकर है। पिछली बार मध्यप्रदेश में 28 सीट आई थी। इस बार लोकसभा में 29 सीट जिताएंगे। में सौभाग्यशाली मानता हूं हम सब अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उनके नेतृत्व में वैभवशाली गौरवशाली समृद्धशाली भारत का निर्माण होगा। आज यह सपना भाजपा सरकार में पूरा हो रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल विराजने वाले हैं, प्राण प्रतिष्ठा होगी। कश्मीर से 370 धारा हटी है। देश अभूतपूर्व विकास कर रहा है। भारत कभी विश्व गुरु था यह हम कहते थे, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। ऐसा नेतृत्व इसके प्रति अगाद श्रद्धा संपूर्ण देश मध्य प्रदेश की जनता को है। 2024 में फिर मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है। मध्य प्रदेश में कोई कसर बाकी ना रह जाए। पिछली बार हम 28 सीट जीते थे सिर्फ छिंदवाड़ा नहीं जीत पाए थे। आज से हम मिशन 2024 प्रारंभ कर रहे हैं । जो 29 में से 29 की 29 सीट छिंदवाड़ा सहित जीतेंगे। सबसे पहले हम छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव का अभियान आज से प्रारंभ कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 29 सांसद देंगे। नरेंद्र मोदी भगवान का वरदान है देश को आगे बढ़ा रहे है, और दुनिया को भी दिशा दिखा रहे हैं। यह हमारा लक्ष्य है और आज हम मिशन 2024 छिंदवाड़ा से प्रारंभ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *