आऊटसोर्स भर्ती घोटाला उजागर होने के बाद लीपा-पोती मै जुटा स्वास्थ्य विभाग, ईमानदार कलेक्टर पर टिकी लोगो की निगाहे
छतरपुर / स्वास्थ्य विभाग मै हुए बड़े आऊटसोर्स भर्ती घोटाले की परते खुलने के बाद आज दिन भर स्वास्थ्य विभाग छतरपुर से लेकर सेड मैप भोपाल तक हड़कंप की स्थिति देखी गई, तो वही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय मै पूरे दिन मामले पर लीपा पोती करने की योजना बनती रही, कुछ लोग फाइलो मै हेर फेर कर गलत को सही साबित करने की नाकाम कोशिस मे जुटे देखे गए,तो वही घोटाले की मुख्य सूत्र धार सेड मैप की इनपेनल्ड एजेंसी वर्ल्ड क्लास सर्विस के अधिकारियों के खबर नवीसो के पास दिन भर फोन घन घनाते रहे |
सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी गुप्ता ने अपनी नियम विरुद्ध अनुशंसा से आऊटसोर्स आधार पर 140 कर्मचारी सेड मेप से नियुक्त करवा लिए | यह मामला सेड मैप के लिए भी गले की फांस बनता जा रहा हैं, सूत्र बताते हैं की सेड मैप के अधिकारी पूरे दिन छतरपुर स्वास्थ्य विभाग से जुडी फाइलो पर माथा पच्ची करने मै जुटे रहे और थोक बंद नियुक्तियों को रद्द करने की योजना बनाते रहे, सेड मेप के आला अफसरों ने अपनी इन पेनल्ड येजेंसी को दो टूक शब्दों मे कह दिया की यदि विवाद नहीं थमा तो जारी की गई सूची रद्द करने के आलावा सेड मैप के पास कोई विकल्प नहीं बचेगा |
इधर इस पूरे मामले मै लोगो की निगाहे जिले के ईमानदार कलेक्टर पार्थ जायसवाल की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं, जानकारो का मानना हैं की यदि कलेक्टर ने शीघ्र ही भर्ती घोटाले का रिकार्ड जप्त नहीं करवाया तो घोटाले बाज अफसर गड़बड़ी के तथ्य खुर्द वुर्द करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं |
