12/16/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

प्रधानमंत्री आवास में आप खुद जोड़ सकते हैं नाम

छतरपुर, 29 जनवरी। अभी तक आप अपने घर से वंचित हैं तो यह खबर आपके लिए है। बेघर लोगों के घर का सपना अब जल्द ही हकीकत में बदलने वाला है। क्योंकि प्रधानमंत्री आवास में नाम जुड़वाने का काम फिर शुरू हो रहा है, बहुत जगह नाम जुड़ना शुरू भी हो गए। विकास आयुक्त कार्यालय मध्य प्रदेश भोपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संचालक दिनेश जैन ने इस संबंध में 22 जनवरी को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
इस बार सरकार ने एक नया काम किया है कि आप खुद भी इसमें अपना नाम जोड़ सकते है, पोर्टल पर जाकर अपना नाम खुद जोड़ सकते है। जो नहीं जोड़ पा रहे है तो पंचायत सचिव, सहायक सचिव, सरपंचों के पास जाकर के जुड़वा सकते हैं। सरकार ये काम 31 मार्च तक जारी रखने का लक्ष्य तय किया है। क्योंकि आवास प्लस की सूची समाप्त होने वाली है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8,16,000 आवासो की स्वीकृति मध्यप्रदेश को दी है। एक अप्रैल को लगभग 8 लाख से अधिक मकान फिर से मध्यप्रदेश को अलॉट किए जाएंगे। तो चार महीने के अंदर 16 लाख मकान मध्य प्रदेश को मिलने वाले हैं। 8 लाख मिल गए है 8 लाख और मिल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *